Lifestyle

नवरात्रि व्रत डाइट प्लान: बिना वज़न बढ़ाए उपवास कैसे रखें

The DietGhar Team 2026-10-09Last reviewed 9 October 2026 3 min read
नवरात्रि व्रत डाइट प्लान: बिना वज़न बढ़ाए उपवास कैसे रखें

हर साल यही होता है। नौ दिन व्रत रखा, मन में अच्छा लगा, और दशहरे पर वज़न देखा तो काँटा ऊपर।

दिक्कत व्रत की नहीं है। दिक्कत थाली की है। साबूदाना वड़ा, कुट्टू की पूड़ी, सिंघाड़े के आटे का हलवा और दिन में तीन कप मीठी चाय, इन सबकी कैलोरी एक आम दिन से ज़्यादा बैठती है, और प्रोटीन बहुत कम होता है। इसलिए दो घंटे बाद फिर भूख लग जाती है।

हम 2016 से लोगों के साथ नवरात्रि में काम कर रहे हैं। असली भारतीय रसोई में जो चलता है, वही यहाँ लिख रहे हैं।

एक नियम: हर व्रत वाले खाने में प्रोटीन और दही

साबूदाना लगभग पूरा स्टार्च है। खाना ठीक है, पर अकेले खाओगे तो जल्दी फिर भूख लगेगी। मूँगफली और एक कटोरी दही के साथ खाओ, तो पेट काफ़ी देर भरा रहता है। कुट्टू और समा के चावल के साथ भी यही करो। सब्ज़ी और दही जोड़ दो, अकेले मत खाओ।

व्रत में प्रोटीन के आसान स्रोत हैं दही, पनीर, मखाना, मूँगफली, दूध और मुट्ठी भर मेवे।

व्रत का एक सादा दिन

सुबह: गुनगुना पानी, फिर एक गिलास दूध, या फल की छोटी कटोरी के साथ मुट्ठी भर मखाना।

दोपहर: कुट्टू या सिंघाड़े की दो छोटी रोटी, एक चम्मच घी में बनी लौकी या कद्दू की सब्ज़ी, और एक कटोरी दही।

शाम: भुना हुआ मखाना, या फल की प्लेट के साथ कुछ बादाम। कम चीनी की चाय।

रात: सब्ज़ियों और मूँगफली वाली समा खिचड़ी, एक कटोरी दही या रायता, और एक छोटा फल।

भूख उतनी ही शांत रहती है जितनी आम दिन में। फ़र्क़ बस इतना है कि तली हुई चीज़ें बहुत कम हैं।

9 दिन के लिए आसान बदलाव

रोज़ वही खाओगे तो तीसरे दिन ऊब जाओगे। इन्हें दोपहर या रात के खाने में बदल बदलकर लो।

  1. समा के चावल की खिचड़ी, मूँगफली और दही
  2. कुट्टू का चीला, अंदर थोड़ा पनीर, साथ में हरी चटनी
  3. सिंघाड़े की रोटी, लौकी की सब्ज़ी, दही
  4. भुनी शकरकंद, एक कटोरी दही और एक फल
  5. पनीर की भुर्जी (बिना प्याज़ लहसुन), कुट्टू की एक रोटी
  6. लौकी का रायता, मखाना और फल
  7. कद्दू की सब्ज़ी, सिंघाड़े की रोटी, दही
  8. साबूदाना खिचड़ी की छोटी कटोरी, मूँगफली थोड़ी ज़्यादा, साथ में दही और खीरा
  9. समा की खीर कम चीनी वाली, एक फल और एक गिलास दूध

किन चीज़ों में हाथ थोड़ा रोकें

  • तली हुई चीज़ें, जैसे साबूदाना वड़ा, आलू टिक्की, पकौड़े और पूड़ी। एक खाओ, पाँच नहीं।
  • व्रत की मिठाई और हलवा। थोड़ी मात्रा में, खाने के बाद, खाली पेट नहीं।
  • मीठे पेय और पैकेट वाली व्रत की नमकीन। घर का भुना मखाना पैकेट से हमेशा बेहतर है।

समय पर खाओ और पानी पियो

शाम तक भूखे रहोगे तो रात को भारी और तेल वाला खाना खाओगे। थोड़ा थोड़ा, हर कुछ घंटे में खाओ। पानी, कम चीनी का नींबू पानी या नारियल पानी पास रखो। व्रत में कसरत हल्की रखो, जैसे 20 से 30 मिनट की सैर।

कब व्रत खोल देना चाहिए

चक्कर आए, कमज़ोरी लगे या तबीयत ठीक न लगे, तो व्रत खोल दो। यह कोई परीक्षा नहीं है। अगर आपको डायबिटीज़, थायरॉइड या ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, आप गर्भवती हैं या बच्चे को दूध पिलाती हैं, या रोज़ दवा लेती हैं, तो व्रत से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लें। व्रत के लिए दवा न बदलें।

अपने हिसाब का व्रत प्लान चाहिए?

DietGhar की न्यूट्रिशनिस्ट टीम आपके खाने, आपके परिवार और आपके लक्ष्य के हिसाब से व्रत का प्लान बनाती है, और आप ऐप में उनसे चैट कर सकते हैं। प्लान 15 दिन के लिए Rs 499 से शुरू होते हैं। dietghar.com/app से ऐप इंस्टॉल करें, या WhatsApp पर +91 78382 49321 पर लिखें।

यह सामान्य जानकारी है, चिकित्सकीय सलाह नहीं। यह आपके डॉक्टर की सलाह की जगह नहीं लेती।

Sources

Get Your Personalized Diet Plan Today!

This article provides general information about health and nutrition. Download the DietGhar app for a customized Indian diet plan tailored to your body type, health goals, and food preferences: with daily tracking and expert support.

4.9★ on Google 7,000+ Clients Helped 100% Indian Meal Plans

About the Author

Written by The DietGhar Team nutritionists, helping clients since 2016 with personalised Indian diet plans. How our nutritionists work

We Serve Across India

DietGhar is online across India. Open a state that has its own dietitian page.

Footer
Chat with a nutritionist on WhatsApp